✨Topic
फायदे का सौदा:-
'रब्बना वल-क लहम्दु हम्दन कसीरन तय्यबन मुबारकन फिहि'।
⏬⏬⏬
حَدَّثَنَا عَبْدُ اللَّهِ بْنُ مَسْلَمَةَ، عَنْ مَالِكٍ، عَنْ نُعَيْمِ بْنِ عَبْدِ اللَّهِ الْمُجْمِرِ، عَنْ عَلِيِّ بْنِ يَحْيَى بْنِ خَلاَّدٍ الزُّرَقِيِّ، عَنْ أَبِيهِ، عَنْ رِفَاعَةَ بْنِ رَافِعٍ الزُّرَقِيِّ، قَالَ كُنَّا يَوْمًا نُصَلِّي وَرَاءَ النَّبِيِّ صلى الله عليه وسلم فَلَمَّا رَفَعَ رَأْسَهُ مِنَ الرَّكْعَةِ قَالَ " سَمِعَ اللَّهُ لِمَنْ حَمِدَهُ ". قَالَ رَجُلٌ وَرَاءَهُ رَبَّنَا وَلَكَ الْحَمْدُ، حَمْدًا كَثِيرًا طَيِّبًا مُبَارَكًا فِيه"
ِ، فَلَمَّا انْصَرَفَ قَالَ " مَنِ الْمُتَكَلِّمُ ". قَالَ أَنَا. قَالَ " رَأَيْتُ بِضْعَةً وَثَلاَثِينَ مَلَكًا يَبْتَدِرُونَهَا، أَيُّهُمْ يَكْتُبُهَا أَوَّلُ ".
۞"हजरत रफाआ बिन राफेअ रिवायत करते हुए कहते है की एक दिन हम रसूलुल्लाह (ﷺ) के पीछे नमाज पढ़ते रहे थे। जब हुजूर (ﷺ) ने रूकू से सर उठाया तो फ़र्माया- 'समियल्ला हुलिमन हमिदह' तो कहा एक आदमी ने जो था पीछे आपके (मुक्त्तदी)- 'रब्बना वल-क लहम्दु हम्दन कसीरन तय्यबन मुबारकन फिहि'।
फिर जब हुजूर नमाज से फारिग हुए तो फ़र्माया -कौन था बोलने वाला वे शब्द ? (यानी किसने यह कलमें पढ़े है) कहा एक आदमी ने (मुक्त्तदीयों से) हुजूर(ﷺ), मै था।
आपने (ﷺ) फ़र्माया -देखे मैने कुछ और तीस (30) फ़रिश्ते, जल्दी करते थे कि इन कलमो का सवाब कौन पहले लिखे'।"
✨Reference : Sahih al-Bukhari 799
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
✅प्यारे भाइयो और बहनो ! हर आदमी दुनिया में फायदे का सौदा चाहता है अगरचे हजरत अबु हुरैरह रजि. की रिवायत से सहीह बुखारी में यह है क़ि जब इमाम 'समियल्ला हुलिमन हमिदह' कहे तो मुक्त्तदी ' 'अल्लाहुमा रब्बना लकल हम्दु' कहें।लेकिन अगर आप इसके साथ 'रब्बना वल-क लहम्दु हम्दन कसीरन तय्यबन मुबारकन फिहि' भी पढ़ ले और आपके ये कलिमे पढ़ने पर कुछ ऊपर 30 फ़रिश्ते सवाब लिखने को दौड़े। बताइए ! आपको और क्या चाहिए ? क्या आप यह फायदे का सौदा हाथ से जाने देंगे ?
No comments:
Post a Comment